
भोपाल / 29 अप्रैल मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत द्वारा नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार कमांडो रामशंकर जलखरे को मध्यप्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया है कि कमांडो रामशंकर जलखरे अपने अनुशासन, अनुभव और संगठनात्मक कौशल के माध्यम से युवा मोर्चा को सशक्त बनाएंगे तथा प्रदेशभर में युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इसी क्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। श्री ए. महेश दांगी को उज्जैन संभाग का विधि सलाहकार, दीपक मंत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विजय वर्मा को इंदौर संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है नारायण जाट को हरदा का जिला अध्यक्ष, महेन्द्र तोमर को खंडवा में गौ रक्षा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष और आनंद मेहता को बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
वही महिला मोर्चा में श्रीमती राधा गुप्ता को ग्वालियर की जिला अध्यक्ष, श्रीमती दीपा अडवाल को इंदौर संभाग की अध्यक्ष तथा श्रीमती किरण व्यास को बुरहानपुर की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा मध्यप्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

