रतलाम/भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित ,परीक्षा तय समय पर होगी संचालित

रतलाम 24 अप्रैल। ग्रीष्म ऋतु में तापमान में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश पर 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 5 वी तक के अध्यनरत छात्र/छात्राओं के लिए 30‌ अप्रैल तक अवकाश घोषित किया जाता है।

अन्य गतिविधियां एवं परीक्षा कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे।शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्य करेंगे।

Facebook
WhatsApp