युवा मोर्चा को मिला नया नेतृत्व

मध्यप्रदेश खंडवा 21 अप्रैल 2026।
अखिल भारत हिन्दू महासभा (युवा मोर्चा), मध्यप्रदेश द्वारा संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश एवं अनुमोदनानुसार पवन सोलंकी को जिला खंडवा का जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नियुक्त किया गया है।
हिन्दू महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री पं. जीतू दुबे ने मीडिया को बताया कि यह नियुक्ति हिन्दू महासभा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी के मार्गदर्शन,दिनेश सुगंधी एवं सुनंदा दुबे दीदी की सहमति तथा हिन्दू महासभा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन पंडित, हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत एवं प्रदेश संगठन मंत्री गौरव शर्मा के अनुमोदन उपरांत संपन्न हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन वर्तमान समय में युवाओं को राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में युवा मोर्चा को सशक्त बनाने हेतु जिले स्तर पर सक्षम एवं सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता थी, जिसे ध्यान में रखते हुए पवन सोलंकी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष पवन सोलंकी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विश्वास पर पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य जिले में युवा शक्ति को संगठित करना, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में जागरूकता, एकता एवं स्वाभिमान को सुदृढ़ करना रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ कार्य करेंगे और संगठन को जिले में सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री पं. जीतू दुबे ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सोलंकी के नेतृत्व में संगठन को जिला खंडवा में नवीन ऊर्जा, सुदृढ़ आधार एवं व्यापक विस्तार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पवन सोलंकी को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

