
इंदौर 21अप्रैल पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के अंतर्गत होने वाली क्षेत्रीय कार्यशाला को लेकर सोमवार दोपहर को डेली कॉलेज में भाजपा की व्यवस्था टोली की बैठक नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, महामंत्री व प्रशिक्षण वर्ग नगर प्रभारी सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा व कैलाश पिपले की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर की प्रशंसा पूरे देश में सिर्फ स्वच्छता के लिए ही नहीं होती बल्कि मेहमाननवाजी के लिए भी होती है। बात संगठन की हो, तो इंदौर के संगठन और कार्यकर्ताओं की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इंदौर के कार्यकर्ताओं को जो जबावदारी केंद्र व प्रदेश संगठन द्वारा दी जाती है, उसे इंदौर के कार्यकर्ता अनुशासन व अपने परिश्रम से निश्चित रूप से पुरा करते है।

मंत्री विजयवर्गीय ने ओमेक्स सिटी में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन की यादों को साझा करते हुए कहा कि कार्यशाला में आपको सीखने को मिलेगा। कार्यकर्ता को जबावदारी मिली है, उसे माइक्रो मैंनेजमेंट के साथ पूरा करेंगे तो निश्चित रूप से हमारी प्रशंसा होगी। कार्यशाला के लिए कार्यकर्ताओं को अलग अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है, उस पर खरा उतरते हुए अपनी अपनी टोली के साथ टीम वर्क के रूप में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी को शत प्रतिशत पूरा करने का कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से बाहर से जो कार्यकर्ता इंदौर आ रहे है एक अच्छा संदेश लेकर जाएगें।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में अगर संगठन कार्य की प्रशंसा होती है, तो मध्यप्रदेश की होती है, मप्र में इंदौर के संगठन की चर्चा पूरे देश में होती है, क्योंकि संगठन जो लक्ष्य देता है, उस लक्ष्य को हमारे कार्यकर्ता न सिर्फ पुरा करते है, बल्कि लक्ष्य से अधिक करते है, इसलिए केंद्र संगठन ने हमें क्षेत्रीय कार्यशाला जैसे महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी दी है, 7 राज्यों के कार्यकर्ता 22 अप्रैल को इंदौर में रहेंगे, जिसमें सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष आदि नेता शामिल रहेंगे। हम इंदौर के कार्यकर्ता है, अतिथी देवों भवः हमारी परंपरा है, उसी के अनुरूप मेहमान कार्यकर्ताओं का स्वागत सत्कार करें। उन्हें कोई परेशानी न हों, इस बात का ध्यान रखें, उनकें अतिथि सत्कार में कोई कमी न रहने दें। जब वह इंदौर से लौटकर जाए तो सुनहरी यादें लेकर जाएं, इस बात की चिंता कार्यकर्ता करें।
इस अवसर पर अजय सिंह नरुका, बलराम वर्मा, सविता अखंड, प्रकाश राठौर, हरप्रीतसिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, कंचन गिदवानी, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, महेश कुकरेजा, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल, स्वाति कशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, आकाश गर्ग रानू , नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी, सुखविंदर मन्नी भाटिया, सौरभ खण्डेलवाल, सौगात मिश्रा, वृंदा गौड, सर्वजीत गौड, सहित व्यवस्था टोली के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री सुधीर कोल्हे एवं आभार महापौर पुष्यमित्र ने माना।

