
रतलाम,। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स एसोसियन रजिस्ट्रेशन के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी द्वारा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में समाज को मजबूती देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत रतलाम के आशीष सोनी स्वर्णकार को प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है
यह नियुक्ति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ स्वर्णकार, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार द्वारा लेटर हेड द्वारा जारी की गई आशीष सोनी अपनी नियुक्ति पर कहा कि मुझे इस नई भूमिका में विश्वास जताने के लिए मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
सोनी ने आगे कहा कि बाबूलाल सोनी जी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। मैं संगठन की मजबूती और स्वर्णकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहूँगा।
संगठन के नियमों का पालन करते हुए, समाज के हितों की रक्षा करना और आपसी एकता को और अधिक सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मेरा सदैव यही प्रयास रहेगा कि मैं अपनी कार्यशैली से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊं और समाज के हर व्यक्ति के विश्वास को कायम रखूं। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने और स्वर्णकार समाज की समस्याओं के समाधान हेतु मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना योगदान दूंगा

