रतलाम 17 अप्रैल आदि गुरु शंकराचार्य जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, म.प्र.) द्वारा “समरसता महाआरती का आयोजन किया गया कार्यक्रम भारत माता मंदिर उद्यान, अलकापुरी चौराहा पर संपन्न हुआ, जहां श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।

इस आयोजन में विभिन्न समाजों के प्रमुख जनों ने सहभागिता करते हुए समरसता, एकता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया महाआरती के दौरान भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर संत अतिथि के रूप में परम पूज्य दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती एवं महर्षि संजय शिवशंकर दवे की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष संजय पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। साथ ही समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष कमल पुरी गोस्वामी एवं राष्ट्रीय सचिव दशरथ गिरी, युवा शाखा प्रभारी राज भारती,सुनील गिरि सुलचनिया,योगेंद्र पुरी,नागेश पुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन निरंजन गिरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महंत भंवर गिरी, बड़नगर महंत देवपुरी, जावरा महंत प्रदीप गिरि, बिरमावल महंत रमेश गिरि , दशरथ गिरि , मुकेश वन, सूरज भारती,शिव गिरि, कैलाश भारती, महेंद्र गिरि, किशोर भारती, कमलेश गिरि, संजय पूरी, डॉ. सुरेंद्र गिरी, अजय पुर ,नवल गिरि, रोहित गोस्वामी, विकास गिरी, रवि गिरी, आकाश गिरी, हर्ष वन, दीपक गिरी , ललित गिरी, मोहित गिरी, रितेश वन , अजय गिरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त इंदौर, बदनावर, बड़नगर, पिपलोदा, जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। साथ ही रतलाम जिले के विभिन्न समाजों के जिला प्रमुख एवं प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
आयोजन के संयोजक जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी के साथ विक्रम गिरी गोस्वामी, मनोहर पुरी गोस्वामी, निरंजन गिरी गोस्वामी, राजेश गिरी गोस्वामी, संजय गोस्वामी, अभिषेक गिरी गोस्वामी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।

