रतलाम के अभ्यास इंस्टिट्यूट लहराया परचम ; 12वीं के रिजल्ट में छात्रों का शानदार प्रदर्शन,अभिषेक पाटीदार ने हासिल किए 90.4 प्रतिशत अंक, 3 मई को होगी NEET परीक्षा

रतलाम । एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। लगातार बेहतर परिणाम देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सफलता का परचम लहराया। संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बुधवार को जैसे ही बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में उत्सव का माहौल बन गया। डायरेक्टर, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर फूल-मालाओं, मिठाई वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने बेहतरीन रिजल्ट देकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार, निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील जावरा (रतलाम), ने 90.4% अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वहीं संस्थान के कुल 53 विद्यार्थियों में से 42 से अधिक छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। यह परिणाम संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को दर्शाता है।

विशेष बात यह है कि संस्थान के सभी विद्यार्थी अभ्यास इंस्टिट्यूट में रहकर NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारी भी कर रहे हैं। आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर सभी विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और वे पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं।

डायरेक्टर का सख्त संदेश इस अवसर पर डायरेक्टर राकेश कुमावत ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि

“जिन छात्रों के किसी विषय में अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक द्वितीय बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि अभी से अपनी तैयारी शुरू करें और मई में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होकर अपने परिणाम को बेहतर बना सकते हैं।”संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Facebook
WhatsApp