
रतलाम 14 अप्रेल संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष शुभम डागर ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

