मप्र/राऊ विधानसभा को मिली विकास की सौगात -चुनाव में किया वादा निभाया,विधायक वर्मा ने ग्राम पंचायत पिपलदा में आजादी के बाद पहली बार लगभग 7 करोड़ की लागत से सड़क और धर्मशाला में ब्लॉक टाइल्स का किया लोकार्पण

इंदौर। 13 अप्रैल राऊ विधानसभा में जनता को एक और विकास की सौगात मिली। विधायक मधु वर्मा, जीतू जीराती, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया में ग्राम के रहवासियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पिपलदा में 7 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक मधु वर्मा ने कहा कि चुनाव में जब मैं यहां आया था, तब पंचायत के लोगों ने मुझे बताया था कि आजादी के बाद से आज तक यहां सड़क नहीं बनी है, तब मैंने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि मैं चुनाव जीता तो पिपलदा में विकास की कोई कसर नहीं रखेंगे। क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार मिला है, आजादी के बाद पहली बार पिपलदा ग्राम के रहवासियों को सड़क की सौगात देकर मैंने अपना वादा निभाया है।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जीराती ने कहा कि विकास की ग्यारंटी का दूसरा नाम मधु वर्मा है। काका जी राऊ के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होंने राऊ में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं है।पिपलदा घुडिया नयापुरा मार्ग की लंबाई 7.6 किलोमीटर है, जिसकी लागत 5.11 करोड़ रुपये है इस मार्ग के बनने से रहवासियों को शहरी क्षेत्र से बेहतर कनेक्टविटी मिलेगी एवं धर्मशाला में ब्लॉक टाइल्स कार्य का लोकार्पण किया इस अवसर पर विश्वजीत सिसोदिया जिला मंत्री घनश्याम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मुरली व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Facebook
WhatsApp