इंदौर/भाजपा की मासिक बैठक सम्पन्न ; डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में भले ही इंदौर नंबर वन ,लेकिन बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करे – सुमित मिश्रा : दिल से काम करोगे तो, लोगों के दिलों पर राज करोगे – राजेश सोलंकी

2047 विकसित भारत का रोड मैप तैयार, उसमे सहभागी बने कार्यकर्ता – शंकर लालवानी

इंदौर।सोलारिस होटल, पीपलियापाला चौराहा पर सोमवार को भाजपा की मासिक बैठक सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, जीतू जिराती, अजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, प्रदेश प्रवक्ता वैभव शुक्ला, राकेश सिंह यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर प्रभारी राजेश सोलंकी ने कहा कि मासिक बैठक में हमें संगठन के कार्य के साथ साथ कार्यकर्ताओं की चिंता भी करनी चाहिए, अच्छा कार्यकर्ता वही है जो संगठन के कार्यों को मतदान केंद्रों तक ले जाकर संगठन का विस्तार तो करता ही है, लेकिन कार्यकर्ताओं की चिंता भी करता हैं। इसलिए संगठन जो भी जवाबदारी दे, उसे पूरा तो करे, लेकिन कार्यकर्ताओ के सुख दुख में, विपत्ति के समय भी खड़े रहेंगे तो वह कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन को सशक्त करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जो दिल से काम करता हैं वही लोगों के दिलों पर राज करता हैं। इसलिए लोगों के दिल को जीतने का काम करे, बूथों पर प्रवास करेंगे और लोगों के काम करेंगे तो निश्चित रूप से लोगों के दिलों पर राज करोगे।

सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 4 पिलर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए रोड मैप बना है, उस में सहभागिता बनकर विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बने।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा भाजपा परिवार भाव से काम करने वाला संगठन है, मासिक बैठक का उद्देश्य भी कार्यकर्ताओं में य़ह भाव बना रहे, इसी के साथ आगामी कार्यक्रमों के एजेंडे पर भी चर्चा हो जाए इसलिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मासिक बैठक प्रति माह की जा रही है। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में इंदौर भले ही पूरे प्रदेश में नंबर वन हो लेकिन हमारा बूथ का कार्यकर्ता जब तक शत प्रतिशत प्रशिक्षित ना हो जाए तब तक इस अभियान को चलाना है। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा तभी सार्थक होगा जब हम प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रत्येक प्राथमिक सदस्य को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

हरप्रीत सिंह बक्शी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष, महेश कुकरेजा ने आपातकाल की विभीषिका पर, सुधीर कोल्हे ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पर कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। कोल्हे ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में इंदौर नगर पूरे प्रदेश में नंबर वन रहा है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, अमरदीप मौर्य, कैलाश शर्मा, आलोक डाबर, अजयसिंह नरुका, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, कंचन गिदवानी, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।मासिक बैठक का संचालन महामंत्री सुधीर कोल्हे एवं आभार गौतम शर्मा ने माना।

Facebook
WhatsApp