खंडवा/अखिल भारत हिन्दू महासभा का प्रदर्शन 14 जुलाई को,कलेक्टर और संभाग आयुक्त को सौंपेगा ज्ञापन,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवनसिंह सोलंकी की जिलाबदर तत्काल निरस्त की मांग

खंडवा। अखिल भारत हिन्दू महासभा, मध्य प्रदेश ने हिन्दू महासभा युवा मोर्चा के जिला खंडवा अध्यक्ष पवनसिंह सोलंकी पर प्रशासन द्वारा की गई जिलाबदर की कार्रवाई का विरोध करते हुए 14 जुलाई को जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रशासन की यह कार्रवाई अनुचित एवं अन्यायपूर्ण है। इसके विरोध में मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय, खंडवा में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

महासभा के अनुसार प्रदर्शन के दौरान जनसुनवाई में जिला कलेक्टर एवं संभाग आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर पवनसिंह सोलंकी पर की गई जिलाबदर की कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने की मांग की जाएगी।

अखिल भारत हिन्दू महासभा, मध्य प्रदेश के नेतृत्व ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा तथा कार्रवाई वापस लेने की मांग की जाएगी।

महासभा ने कहा वोकि संगठन अपने कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा।

मीडिया प्रभारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में सभी कार्यकर्ताओं से समय पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Facebook
WhatsApp