रतलाम/वार्ड 26 में नालियों का निरीक्षण, पार्षद उमा डोई ने मरम्मत के दिए निर्देश,बारिश के मौसम में जलभराव से राहत दिलाने के लिए प्रतिदिन एक गली का होगा निरीक्षण

रतलाम/ बारिश के मौसम में नागरिकों को जलभराव एवं गंदगी की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती उमा रामचंद्र डोई ने रविवार को धाभाईजी का वास स्थित श्री देव नारायण मंदिर के पास नालियों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नालियों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पार्षद उमा डोई ने नगर पालिका के पीडब्ल्यूडी विभाग के टाइमकीपर एवं सुपरवाइजर से दूरभाष पर चर्चा कर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत जल्द शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े

इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं से पार्षद को अवगत कराया, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के समय श्रीमती योगिता राठौर,राजू भाई गुर्जर,इकबाल खान तथा रामचंद्र डोई (गुर्जर) सहित क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे।

पार्षद उमा रामचंद्र डोई ने बताया कि अब बारिश के पूरे मौसम में प्रतिदिन वार्ड की एक-एक गली का निरीक्षण किया जाएगा जहां भी जल निकासी, नालियों या साफ-सफाई से संबंधित समस्या मिलेगी, उसका तत्काल निराकरण कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Facebook
WhatsApp