रतलाम। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक शनिवार सुबह आयोजित हुई।
बैठक में एसोसिएशन के सदस्य तरनी प्रकाश व्यास (अहमदाबाद) द्वारा अध्यक्ष राजेश तिवारी एवं सचिव भूपेंद्र चेचानी को पत्र सौंपकर शीघ्र वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने तथा क्षेत्रीय कार्यालय जाकर क्षेत्रीय प्रबंधक से विभिन्न पेंशनर्स संबंधी विषयों पर चर्चा करने का आग्रह किया गया।
बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि नए क्षेत्रीय प्रबंधक को रतलाम आए लगभग एक वर्ष हो चुका है, इसलिए वे शीघ्र ही सभी पेंशनर्स को आमंत्रित कर उनसे संवाद एवं परिचय बैठक आयोजित करें।
एसोसिएशन के पूर्व सचिव आर. एन. विजयवर्गीय ने कहा कि बैंक के नियमानुसार क्षेत्रीय प्रबंधक को वर्ष में कम से कम एक बार पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करना आवश्यक है।
बैठक में वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों के लिए देवानंद खत्री एवं राजेश डारिया को दायित्व सौंपा गया। दोनों शीघ्र ही सम्मेलन की तिथि एवं स्थान निर्धारित कर सभी पेंशनर्स को सूचित करेंगे।
सम्मेलन में रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी नरेश सकलेचा एवं ऋषभीराज दुबे को सौंपी गई
बैठक में में एसोसिएशन के कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे, जिनमें महेंद्र डोडिया, प्रशांत शोचे, विमल मारू, किशोर चौधरी, प्रसाद प्रभु एवं भूपेंद्र डोसी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

