भव्य रथ यात्रा महोत्सव ; 16 जुलाई को शहर भ्रमण निकलेंगे भगवान जगन्नाथ संग भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा,यात्रा तैयारियों को लेकर हुई बैठक,350 साल पुराने मंदिर पर दो दिवसीय उत्सव की तैयारियां शुरू,समिति ने तय किया कार्यक्रम

रतलाम। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति की बैठक समिति के संस्थापक संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

समिति अध्यक्ष मंगल लोढ़ा एवं सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि विगत 29 वर्षों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा समिति, रतलाम जिले के एकमात्र लगभग 350 वर्ष पुराने मालवी एवं राजस्थानी शिल्प की पारंपरिक मंदिर शैली से निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।

इस वर्ष रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) रात्रि 7:30 बजे महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन होगा। दिनांक 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) प्रातः 9:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना, सहस्रधारा अभिषेक एवं श्रृंगार किया जाएगा, तत्पश्चात आरती होगी। दोपहर 2:30 बजे भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी।

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र

रथयात्रा में घोड़े, बग्गी, ऊँट सहित श्रद्धालु अपने हाथों से भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को खींचते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करेंगे। रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर, थावरिया बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुँचेगी। तत्पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा

ये थे मौजूद

बैठक में भगवान श्री जगन्नाथ जी समिति के संरक्षक विष्वमोहन लोढ़ा, अपूर्व जोषी, मोहनलाल माली, कन्हैयालाल लोढ़ा, रामचन्द्र डोई, अषोक लोढ़ा, जितेन्द्र जायसवाल, कन्हैयालाल तंवर, ष्याम सोनी, रमेष सौलंकी, मनोज पालरेचा, सत्यनारायण सेनी, पंडित आषीश व्यास, दीपक चैरसिया, कमल सकलेचा, प्रदीप गौड़, गजेन्द्र सिंह यादव, सुनील माली, ईष्वर रजवाड़िया, संतोश पटेल (जोंटी), भरत जैन, विषाल चावड़ा, नितेष द्विवेदी, हितेश कामरेट, हितेश सौलंकी, रविन्द्र सिंह सोनगरा, मनीश रावल, लक्ष्मीनारायाण गहलोत, प्रकाष धभाई, महेष चैरसिया, नारायण सिंह सौलंकी, अजीत सकलेचा, जगदीष यादव, सुमित सकलेचा, हेमन्त सेनी, राज मरोठिया, विक्रम गुर्जर (गट्टु), प्रकाष मारोठिया, मुरलीधर गुर्जर, मार्तण्डसिंह झाला, संदीप गुर्जर, राधेष्याम गुर्जर एवं मातृषक्ति श्रीमती उमा डोई (पार्षद), पुश्पा सोनी, हेमलता सोनी, मांगीबाई डोई, सुनीता चैरसिया, रजनी चैरसिया, गायत्री माहेष्वरी, सुधा गौड़, रानी झाला, लालकुंवर राठौर, माया चैरसिया, हेमलता श्रीवास्तव, कुसुम गढ़वाल, ष्याम पंवार, अनिता अलोदिया, पिंकी सैनी, सुनीता गौड़, सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Facebook
WhatsApp