रतलाम/शुभम डागर मित्र मंडल द्वारा अखाड़े और ताजिये के संचालक कर्ताओं एवं कलाकारो को शील्ड एवं साफा पहनाकर किया सम्मान ;साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारे एवं आपसी प्रेम का दिया संदेश

रतलाम। मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस का शुभम डागर मित्र मंडल द्वारा श्रद्धा, सम्मान एवं भाईचारे की भावना के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर हाट की चौकी, सुभाष नगर (वार्ड-15) स्थित मंच पर ताजिया जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के वरिष्ठों का शील्ड एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान, सत्य एवं इंसानियत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं

शुभम डागर मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ मंडल द्वारा प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाई जाती है

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

Facebook
WhatsApp