रतलाम। समाज में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन एवं प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा यह आयोजन 28 जून को शाम 5:00 बजे महालक्ष्मी परिसर, किरण टॉकीज के पास, पुनेश्वर महादेव रोड, रतलाम पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अतिथि एवं गणमान्य नागरिक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की 50 से अधिक उपजातियों के समाज प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति की सहभागिता रहेगी।
श्री सर्व ब्राह्मण सभा ने समस्त विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज की होनहार प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है
उक्त जानकारी सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने दी

