रतलाम, 26 जून रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40वां पदग्रहण समारोह कल शनिवार, 27 जून को शाम 7:30 बजे महू रोड स्थित होटल में आयोजित होगा। समारोह में पूर्व आईएएस डॉ. अशोक कुमार भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशेष आतिथ्य में रोटरी मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष (सत्र 2026-27) संस्कार कोठारी तथा जीवन एवं व्यवसाय कोच डॉ. जितेश गड़िया उपस्थित रहेंगे।
समारोह में अनिल बाफना रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के नए अध्यक्ष एवं मनोज काठेड सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके अलावा पियूष भंडारी, ललित काठेड, धर्मेंद्र ललवानी और प्रवीण रामावत उपाध्यक्ष, के.एम. जैन एवं मनोज कुमार बोराना सहसचिव तथा अभय मेहता कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी शपथ लेकर अपने दायित्व संभालेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल बाफना ने बताया कि इस वर्ष क्लब का ध्येय वाक्य “मेरा रोटरी, मेरा अभियान” रखा गया है। इस अभियान के तहत रतलाम जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ी अनेक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के इस 40वें पदग्रहण समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, रोटेरियन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

