सुखेड़ा जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश मंदिर के पुजारी ही निकला मास्टरमाइंड, सिद्ध चक्र प्रतिमा व 94 हजार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार…चोरी हुआ हार दिल्ली में एक लाख रुपए में बेचा

रतलाम,25 जून । जिले के पिपलोदा थाना अंतर्गत सुखेड़ा जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मंदिर के पुजारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई सिद्ध चक्र भगवान की चांदी की प्रतिमा तथा चोरी के सोने के हार को बेचकर प्राप्त 94 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस ने बताया कि 21 जून को मंदिर के पुजारी विशाल बैरागी पिता कचरुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बुढा थाना नारायणगढ जिला मंदसौर हाल मुकाम ग्राम सुखेडा ने रिपोर्ट की थी कि शाम करीब 04.00 बजे मैं मंदिर की छत पर सफाई करवा रहा था तभी घंटी बजने की आवाज आई तो मैं निचे आया तो एक लड़का उम्र 22-23 साल करीब मंदिर से दर्शन करके निकला फिर मैं काम में व्यस्त हो गया थोडी देर बाद मैने मंदिर में देखा तो एक सोने का हार करीब 13 ग्राम और एक चांदी की सिद्ध चक्र भगवान की प्रतिमा करीब 180 ग्राम गायब थी फिर समाज के लोगो को सुचना दी और रिपोर्ट करने आये है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 305 (डी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही का विवरण

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार निर्देश पर चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी सुखेडा उप निरीक्षक राजू मखोड को टीम प्रभारी बनाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास तथा सुखेडा नगर में लगे सभी जगह लगे केमरो को बारिकी से चेक किया जिसमे एक संदिग्ध लड़का उम्र करीब 22-23 साल का दिखा जिसने मुह पर मास्क पहन रखा था सुखेडा जैन मंदिर में पुजारी का कार्य कर रहे विशाल उर्फ शेलेन्द्र बैरागी के बयान मे संदेह होने से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ में पाया कि ग्राम बुढा जिला मंदसौर की स्कुल के समय के दोस्त सुनिल चौहान निवासी गर्रावद के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाई और उसको फोन लगाकर पुर्व से ही घटना कैसे करनी है इस सम्बन्ध में बताया 21 जून को दिन में बस से बैठकर सुनिल चौहान सुखेडा आया और मंदिर में से भगवान आदिनाथ की मुर्ती पर चढा सोने का हार व सिद्ध चक्र की प्रतिमा चोरी की । चोरी करने के बाद मंदिर मे ही सिध्द चक्र की प्रतिमा विशाल बैरागी को सुनिल ने दे दी थी । विशाल ने बोला था कि हार बेच देना जो भी रुपये आयेंगे आधे आधे बाट लेंगे

विवेचना में आरोपी विशाल बैरागी के कब्जे से भगवान सिद्ध चक्र की प्रतिमा बरामद की तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया था बाद आरोपी सुनिल चौहान व उसके दोस्त दिपक टेलर को बायपास मंदसौर से अभिरक्षा में लेकर की गई पुछताछ में पाया कि विशाल के कहने पर सुखेडा में जैन मंदिर पर मुर्ति पर चढा हार चोरी किया था और मल्हारगढ में उसके रिस्तेदार दिपक के साथ मिलकर वह हार दिल्ली में जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया था । और उनके कब्जे से खर्च उपरांत 94000 रुपये जप्त किये गये और दोनो को गिरफ्तार किया

गिरफ्तार आरोपीगण

विशाल बैरागी पिता कचरुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी ग्राम बुढा थाना नारायणगढ जिला मंदसौर हाल मुकाम ग्राम सुखेडा

सुनिल पिता दिलीप चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम गर्रावद थाना नारायणगढ जिला मदंसौर

दिपक पिता राजेन्द्र टेलर उम्र 27 साल निवासी ग्राम पहेडा थाना मल्हारगढ जिला मंदसौर

जप्त मश्रुका

चांदी की भगवान सिद्ध चक्र की प्रतिमा वजन 180 ग्राम

चोरी गया सोने के हार को विक्रय कर प्राप्त राशी 94,000 रुपये नगदी

सराहनीय भुमिका

निरीक्षक रमेश कोली, उनि राजू मखोड ,आरक्षक विजयपाल सिह, आरक्षक प्रेम मीणा , आरक्षक अभय चौहान, आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक कमल सिह व प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक तुषार सिसोदिया सायबर सेल रतलाम कि महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

Facebook
WhatsApp