रतलाम/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल ट्रेनिंग संस्थान में प्रिंसिपल आरके त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी ट्रेनिंग में आए हुए प्रशिक्षु के बीच योग किया उन्हें योगासन की जानकारी दी और उन्होंने बताया की योग करने से क्या-क्या फायदे होते हैं सभी प्रशिक्षण मैं आए हुए स्टूडेंट को अलग-अलग प्रकार के योग सीखने
इस अवसर पर मंडल ट्रेनिंग संस्थान के नरेंद्र सिंह सोलंकी ने और वीरेंद्र सिंह चुंडावत ने बच्चों को योग करवाया और सभी को स्वस्थ और निरंतर योग करने की शिक्षा दी इस अवसर पर संस्थान के विजय सिंह पवार अभिषेक कुमार फारूक गोरी ने त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन दिन योग प्रशिक्षण देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया
संचालन नरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया और आभार संस्थान के प्रिंसिपल आर के त्रिपाठी ने माना

