रतलाम 19 जून/राज्य शासन के निर्देशों के पालन में डॉ. किरण वाडीवा ने रतलाम जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) का पदभार ग्रहण कर लिया है।इससे पहले वे वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ थी।
मंदिर में दर्शन के बाद संभाली कमान
नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ. किरण वाडीवा ने कार्यालय पहुंचने से पहले रतलाम के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में दर्शन किए। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की कामना की। मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद वे सीधे सीएमएचओ कार्यालय पहुंचीं और औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाला।
स्वास्थ्य विभाग ने किया जोरदार स्वागत
कार्यालय आगमन पर विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागत सीएमएचओ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया और अपना परिचय दिया
ये थे मौजूद
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह , शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 , डॉक्टर राजेश मंडलोई , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर , डीसीएम कमलेश मुवेल एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव बोरीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे
इस दौरान जिला मलेरिया सलाहकार डॉक्टर प्रमोद प्रजापति , जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोड़ा , डॉ जितेंद्र जायसवाल, श्रीमती सरला वर्मा,शैलेंद्र भिड़े,शरद शुक्ला,लवनेश शर्मा , नवीन नागर, डॉ अभय ओहरी, सचिन वर्मा,आनंदीलाल जैन, श्रीमती मधुबाला राठौर, श्रीमती शीला चौहान , श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती प्रवीना राठौर , सुश्री श्वेता बागड़ी ,दीपक उपाध्याय ,जमुनालाल पाटीदार ,संदीप तलोदिया , निलेश चौहान,अनिल परिहार ,जितेंद्र मांझी, हितेंद्र सिंह राठौर , श्रीमती सोनम मंडलोई , सुश्री नेहा शर्मा , श्रीमती कामिनी मालवीय सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित रहे

