जावरा /कालूखेड़ा उपमंडी का शुभारंभ,पहले ही दिन 1500 बोरी की आवक ; विधायक डॉ. पांडेय बोले – क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, किसानों को होगा लाभ,नीलामी में किसानों को मिले अच्छे दाम

पिपलौदा। किसानों के हितों के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्हें सुविधाओं देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे। जावरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को बड़ी सौगात मिली है, जिसका लाभ हजारो किसानों को मिलेगा

उक्त विचार विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने उप मंडी कालूखेड़ा के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उप मंडी कालूखेड़ा में किसानों व व्यापारियों ने उत्साह दिखाया। पहले ही दिन 1500 बोरी की आवक रही।

स्व.महेंद्रसिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद दख, नितेश भंडारी सहित विभिन्न व्यापारियों व किसानों ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए कई उल्लेखनीय कार्यो की सौगात मिली है। अरनिया पीथा मंडी के साथ ही खाचरोद नाका फल, फूल सब्जी मंडी, उप मंडी पिपलौदा, सुखेड़ा को प्रारम्भ किया गया। इसके अलावा बीते दिनों हॉट बाजार ढोढर को भी प्रारम्भ किया गया। प्रदेश सरकार मंडियों के विकास के लिए निरन्तर सहयोग दे रही है।

32 व्यापारियों को किये लाइसेंस प्रदाय

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि उपमंडी के प्रारम्भ होने से क्षेत्र के किसानों को समीप ही आवक को बेचने की सुविधा मिल जाएगी और दाम भी समय पर मिल सकेगा। कार्यक्रम में 32 व्यापारियों को लाइसेंस प्रदाय किये गए।

इनकी रही उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रितेश जेन, महामंत्री कैलाश बारोड, घनश्याम बैरागी, बद्रीलाल शर्मा, रतनलाल लाकड़, शिवेंद्र माथुर, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, देवेंद्र शर्मा, दिलीप शाकल्य सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी व आमजन उपस्थित रहे।

मुहर्त नीलामी में किसानों को मिले अच्छे दाम

कार्यक्रम के बाद मुहूर्त में नीलामी की गई। जिसमें गेंहू 5100 रु, लहसुन 41000, अलसी 9000, खसखस 116000, डॉलर चना 11000, धनिया 17000 में बिके। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी एसोसिएशन के सचिव मुकेश धुतार ने किया आभार मंडी सचिव रसु वसुनिया ने माना।

Facebook
WhatsApp