रतलाम /गौसम्मान आवाह्न अभियान के अंतर्गत सेफ़ी नगर स्थित विश्वकर्मा पार्क में आयोजित सात दिवसीय श्री गौ माता कथा एवं चमत्कारी दिव्य दरबार का शुभारंभ रविवार को भव्य और ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हुआ। शहर की सड़कों पर उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह, संतों के सान्निध्य और मातृशक्ति की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और श्रद्धालुओं के स्वागत ने आयोजन को यादगार बना दिया।
पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री गौशरणानंद सरस्वती जी महाराज, पूज्य संत स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, दण्डी स्वामी अनात्मानंद जी सरस्वती, पंडित शिवशंकर दवे एवं साध्वी दीदी श्री धेनु प्रिया जी के पावन सान्निध्य में बुद्धेश्वर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में आकर्षक झांकियां, गौ माता का दिव्य रथ, प्रसिद्ध डीजे एवं ढोल की मधुर धुनें विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं पवन पुत्र व्यायाम शाला माणक चौक के अखाड़े ने अपने करतबों से नागरिकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर राधेश्याम बोदलिया, अनिल झालानी, जनक नागल, अनिल पुरोहित, हेमंत शर्मा, उमेश शिवाल, नंदकिशोर सांखला, राकेश शर्मा, सुधीर पाटीदार, राहुल हाड़ा, मदनलाल, हेमंत जी, हिम्मत जी मोयल, ललित गोस्वामी, शकुंतला शर्मा, दिलीप शर्मा, प्रवीण वाघेला, संतोष शर्मा करमदी, मुकुंद पंवार, कालूजी सोनी, जगदीश शर्मा, पंडित सतीश शर्मा, संतोष शर्मा, सरोज शिवाल, शकुंतला शिवाल, रेखा गौतम, संगीता पलड़िया, पिंकी लखाटा, रीना कुमावत, जया बहन, अनिता कुमावत, हिम्मत गोयल, संगीता गावड़े, प्रवीण नागल, सर्वी रानीवाल, मनोज टॉक, विक्रम कठेड सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
कलश यात्रा के पश्चात विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का संचालन जनक नागल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल पुरोहित द्वारा किया गया।
गौभक्ति, संतों के आशीर्वाद और श्रद्धालुओं के अभूतपूर्व उत्साह से रतलाम में शुरू हुआ यह सात दिवसीय आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था और सनातन संस्कृति का संदेश प्रसारित कर रहा है।

