नवागत रतलाम बीआरसी सुरेखा माना ने किया पदभार ग्रहण ; आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत,मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान- माना

पदभार ग्रहण के बाद कार्यालय में लौटी चहल-पहल

रतलाम। रतलाम बीआरसी का सुरेखा माना ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने उनका भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाई। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और रतलाम विकासखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

लगभग एक वर्ष से रिक्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) पद पर सुरेखा माना (उच्च माध्मिक शिक्षक) नियुक्त किया गया। लंबे समय से रिक्त महत्वपूर्ण पद पर इस नियुक्ति से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। जो बीआरसी कार्यालय प्रायः सुनसान नजर आता था वहां फिर से चहल-पहल लौटती दिखाई दी। पदभार ग्रहण अवसर पर अनेक संगठनों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने बीआरसी माना का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसी कड़ी में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में नवागत बीआरसी माना भव्य स्वागत किया गया संघ पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला और जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि रतलाम विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संघ हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक हितों और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान- माना

नवागत बीआरसी सुरेखा माना ने भी सभी शिक्षकों और संगठन पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम सब एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और रतलाम विकासखंड को ऊंचा उठने के लिए प्रयास करेंगे । यदि कहीं कोई समस्या आएगी तो उसके हर सम्भव निराकरण का प्रयास करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला,जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़,जिला सचिव राजेश स्वर्णकर, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा, बीएससी धर्मेंद्र शर्मा व रामलाल निनामा, जन शिक्षक साथीगण जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश डामोर, महेंद्र सिंह राठौर, भू प्रकाश मालवीय,शांतिलाल गामड़, अलका यादव, योगिता सोलंकी, सारिका व्यास, राखी खंडेलवाल, तरन्नुम जहां आदि उपस्थित रहे।

Facebook
WhatsApp