प्रशासन और नगर निगम पर लापरवाही के आरोप ,भारी पुलिस बल तैनात।
रतलाम 28 मई । रतलाम के सिविक सेंटर से गुरुवार दोपहर गाय का कटा अवशेष मिलने के बाद बड़ा बवाल मच गया। वही इसकी खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। गाय कटा मूँह लेकर लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर तपती धूप में सड़क पर बैठ चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र के चारों तरफ का रास्ता बंद कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। कार्यकर्ता की मांग है कि गौ माता के सारे अवशेष बरामद करें। मौके पर पशु चिकित्सा डॉक्टर भी पहुंचे है।
एक घंटे से अधिक होने पर भड़के
मौके पर एसडीएम आर्ची हरित व अन्य अधिकारी दूर खड़े थे। इससे सभी भड़क गए। सभी का कहना था हम गोमाता के सम्मान सड़क पर बैठे, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इससे गाय के अवशेष को हाथों उठाकर रतलाम बंद कराने निकल गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रोका। अभी बीच सड़क पर सभी बैठे है।
अवैध झोपड़ियों पर उठे सवाल
जिस क्षेत्र में गाय के अवशेष मिले हैं, वह नगर निगम और निजी जमीन का हिस्सा बताया जा रहा है। यहां एक समुदाय विशेष के घुम्मड़/साठिया समुदाय के लोगों द्वारा अवैध झोपड़ियां बनाकर रहने की बात सामने आई है। हिंदू संगठनों ने इसी समुदाय के कुछ लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक साल पहले भी इसी इलाके में ऐसा ही मामला सामने आया था। उस समय प्रशासन ने सात दिन के भीतर अवैध झोपड़ियां हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि सात दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध झोपड़ियों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर मिले अवशेषों की जांच कराई जा रही है।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
गौवंश के कटे सिर मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई।
रतलाम के थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गौवंश के कटे सिर मिलने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साठिया समाज के 2 महिला-पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अन्य लोगों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक एवं फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच की जाएगी, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

