
रतलाम 20 मई रतलाम शहर स्थित मदिरा दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान करने वालो तथा अवैध मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की।

शहर गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा स्टेशन रोड़, सैलाना ओवर ब्रिज, लक्कड़पीठा तथा त्रिपोलिया गेट दुकानों के आसपास क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध मदिरापान कराने वालों तथा बिरियाखेड़ी, लक्कड़पीठा , मोरवानी रोड पर अवैध मदिरा बेचने वालो के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
यह शामिल थे
इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान तथा आबकारी आरक्षक बनसिंह अहरे तथा वरुण चौहान कार्यवाही में सम्मिलित थे।

