सडक दुर्घटना में रतलाम जिले के दो सहायक सचिव लखन और हुरजी की मौत,9 घायल ; मुख्यमंत्री यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की,सीईओ जिला पंचायत और एसडीएम ने घायलों से मिलकर उपचार की जानकारी ली

घायलो का अमलतास अस्पताल देवास में उपचार जारी

रतलाम 20 मई/ भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महापर्व एवं राज्य स्तरीय महा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे रतलाम जिले के दो रोजगार सहायक सचिवों की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई वहीं 9 घायल है। जिला पंचायत रतलाम सीईओ और एसडीएम में घायलों से सेहत के बारे में जानकारी ली। वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राहत राशि की घोषणा की है।

समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक लखन कमोदिया तथा हुरजी मईडा के परिवारजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत सहायक सचिवो का वाहन भोपाल जाते समय रात्रि 3 बजे देवास बायपास ग्राम बैरागढ़ तहसील एवं जिला देवास में दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 सहायक सचिव लखन उम्र 35 वर्ष एवं हुरजी उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई एवं 9 सहायक सचिव दुर्घटना में घायल हुए हैं

घायल करमचंद, कैलाश, देवचंद, अंतरसिंह, राकेश, मांगीलाल, विनोद, प्यारेलाल एवं चौक सिंह उक्त सभी घायलो का उपचार अमलतास अस्पताल देवास मे चल रहा है। घटना संज्ञान में आते ही रतलाम जिले से सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एसडीएम सैलाना तरूण जैन तत्काल उपचाररत घायलो से मिलने अमलतास अस्पताल पहुंचे डाक्टर एवं अस्पताल स्टाक से उपचार की जानकारी ली परिजनो को सान्त्वना दी एवं उपचार के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

Facebook
WhatsApp