उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुासर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म, मानव वाद एवं अंत्योदय के विचारों को संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण का दो दिवसीय जिलास्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग बड़नगर के इन्द्रप्रस्थ गार्डन में सम्पन्न हो गया 16 मई से 17 मई 2026 तक चले अनुशासन ओर वैचारिक प्रतिबद्धता एवं राष्ट्रवादी भाव के साथ संपन्न हुआ।
विचार का दीप प्रज्जवलित –प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्यअतिथि सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला वर्ग प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, विधायक जितेन्द्र पण्ड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलाकुंवर देवड़ा, अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक किशनसिंह भटोल द्वारा भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्याय,डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सामूहिक रूप से संगठन वर्ग गीत व वंदे मातरम् का गायन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, डॉ. सतीश मालवीय उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने स्वागत भाषण में कहा कि उज्जैन ग्रामीण का कार्यकर्ता, परिश्रम की पराकाष्ठा के लिये जाना जाता है। यह वर्ग हमें वैचारिक रूप से इतना मजबूूत करेगा कि कोई भी विपक्षी भ्रम हमारा, अहित नहीं कर पायेगा।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र – हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान (एकात्म मानववाद, दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठाएं के वक्ता मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि ना व्यक्ति बड़ा है, ना व्यवस्था दोनों का समन्वय ही एकात्म मानववाद है। इसलिये एकात्म मानववाद दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद सिर्फ नारा नहीं नीति का आधार है।

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजना ओर उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका के वक्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि ‘‘सरकार योजना बनाती है संगठन उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाता है।‘‘ यही पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय है। उन्होने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कहते थे, राजसत्ता लोक कल्याण का साधन है, साध्य नहीं। इसीलिए भाजपा में सरकार ओर संगठन अलग-अलग नहीं है। सरकार योजना बनाती है, संगठन कार्यकर्ताओं के माध्यम से उसे जमीन पर उतारता है।
प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र – सोशल मीडिया, मीडिया (नई तकनीकी ए.आई.) प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण के वक्ता प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि आज युद्ध हथियारों से नहीं नेरेटिव से लडे जाते है, प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एप्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर सक्रिय रहना है, ओर राष्ट्रवादी कंटेट लिखना आना चाहिए, तथा भ्रामक, फेक न्यूज से बचना व उनको जवाब देना आना चाहिए।
प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र-कार्यपद्धति के वक्ता मंदसौर जिला प्रभारी दिलीप सखलेचा ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक हमारी पहचान अलग कार्यपद्धति से बनी है, कांग्रेस की नेता आधारित कार्यशैली वर्सेस भाजपा की कार्यकर्ता आधारित कार्यपद्धति जैसे सामूहिक नेतृत्व, सतत प्रयास, योजनाबद्ध कार्यक्रम, प्रशिक्षण में दक्षता, अनुशासन ओर संवदेनशीलता पर चर्चा की।
प्रशिक्षण वर्ग के पंचम सत्र – विचार परिवार के वक्ता हरिसिंह धनगर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था राजनीतिक दल लक्ष्य प्राप्ति का साधन है, साध्य तो राष्ट्र का पुर्ननिर्माण है। वर्ष 1968 दीनदयाल के समय 4-5 प्रमुख संगठन थे, आज वर्ष 2026 में 40$ अनुशांसिक संगठन है। संगठन विचार देता है, आदेश नहीं। पहले भी जन संघ अकेला नहीं थे, उसके पीछे आर.एस.एस., अखिल भारतीय, भारतीय मजदूर संघ जैसे संगठन खड़े थे। इसी सामूहिक शक्ति को विचार परिवार कहते है।
प्रशिक्षण वर्ग के छठवां सत्र – प्रदेश सरकार की उपलब्धियां के वक्ता मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना, किसान कल्याण, युवा रोजगार, गरीब कल्याण, सी.एम. रार्ठज विद्यालय जैसी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकास पहुंचा है कार्यकर्ताओं को ‘‘उपलब्धि दूत‘‘ बनकर हर घर तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का आव्हान किया गया है।
प्रशिक्षण वर्ग के सप्तम सत्र – हमारा इतिहास और विकास के वक्ता प्रदेश मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना ओर उसके विकास की यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होने बताया कि अनेक त्याग, संघर्ष ओर बलिदानों के परिणामस्वरूप भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का इतिहास नहीं बल्कि राष्ट्रहित में निरंतन संघर्ष का इतिहास है।
प्रशिक्षण वर्ग के अष्टम सत्र -कार्यकर्ता विकास, संभाल और अपेक्षाएं के वक्ता प्रदेश प्रवक्ता एवं नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका कार्यकर्ता होता है। भाजपा में कार्यकर्ता केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा ओर संगठन का कार्य करता है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण, निरंतर अध्ययन, समाज से संवाद, ओर सेवा भाव के साथ कार्य करने को कहा है।
प्रशिक्षण वर्ग के नवम् सत्र – देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक के वक्ता मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि आज देश विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है। सामाजिक विघटन, वैचारिक भ्रम, परिवार व्यवस्था पर संकट, नशे के प्रवृत्ति, डिजिटल दुष्प्रचार, एवं राष्ट्र विरोधी ताकतों की गतिविधियों के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।
प्रशिक्षण वर्ग के दशम सत्र – व्यवहारिक सत्र विषय को लेकर रतलाम जिला प्रभारी विवेक जोशी ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। बूथ संचालन, जन संपर्क, संवाद शेली, बैठक संचालन जेसे विषयों पर समूह चर्चा आयोजित किये जाये।
प्रशिक्षण वर्ग के ग्यारवां सत्र – स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात के विषय को लेकर खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, ओर मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता का आधार बनता है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता संपर्क, लाभार्थी संपर्क एवं संगठन विस्तार के कार्यो को गति देने तथा मन की बात कार्यक्रम को श्रवण करने का आव्हान किया है।
प्रशिक्षण वर्ग के बारवां सत्र – कार्यविस्तार के विषय को लेकर वक्ता देवास-शाजापुर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने संगठन को गांव-गांव एवं बूथ बूथ तक मजबूत बनाने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के नये वर्गो तक पहुंच बनाकर संगठन से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं नये मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान चलाने तथा भाजपा की विचार धारा पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
सभी सत्रों की अध्यक्षता पृथक-पृथक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। जिसमें विजय गोखरू,सुकमाल जैन,जगदेवसिंह,विक्रमसिंह,आनंदीलाल धबाई,दिलीपसिंह राणावत,रतनलाल चौधरी,पीरूलाल खिंची,रमेश पण्ड्या,किशनसिंह भटोल, श्रीमती कमलाकुंवर देवड़ा,राजेश धाकड़ द्वारा की गई
भारतीय जनता पाटी जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने समापन सत्र के अवसर पर दो दिन तक लगातार प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था से लेकर कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षण ले रहे जिले से आए कार्यकर्ताओं एवं सभी अतिथियों ने अपने विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती का संकल्प दिलाया। हम हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करते है कि ऐसी ही ऊर्जा प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर बनी रहे।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि प्र्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्र गीत की मधूर पंक्तियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री द्वय राकेश यादव,श्याम शर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक सुमेरसिंह कालुहेड़ा, तथा प्रशिक्षण वर्ग की जिला टोली के जिला संयोजक राकेश यादव, सह-संयोजक महिपालसिंह उमठ,निरंजन मेहता, श्रीमती रीतु पाटीदार व बड़नगर के स्थानीय पदाधिकारी भी पूर्ण रूप से व्यवस्था में रहे।

