भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार आज रतलाम जिले में ;पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी व अन्य वरिष्ठों से भी करेंगे मुलाकात

 

रतलाम, 18मई 2026। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 मई 2026 को रतलाम जिले में प्रवास रहेगा।प्रवास के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार पाटीदार प्रातः 10:00 बजे आलोट सर्किट हाउस पहुंचेंगे,जहां विधायक चिंतामणि मालवीय के साथ स्वल्पाहार कर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे आलोट से ताल पहुंचकर पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुख जनों से संवाद एवं चर्चा करेंगेतत्पश्चात जावरा विधायक के निवास पर भेंट कर जावरा स्थित सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। साथ ही मीसाबंदी स्वर्गीय राजमल बरईया के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इसके उपरांत नामली नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के पश्चात तय मार्ग से होते हुए शाम 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे शाम 05:50 बजे रंगोली गार्डन में हितग्राही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रवास के दौरान पवन पाटीदार वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी,कन्हैयालाल मौर्य एवं बजरंग पुरोहित के निवास पर भी आत्मीय भेंट करेंगे।

पवन पाटीदार की अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, आशीष सोनी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव द्वारा की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पवन पाटीदार,प्रदीप उपाध्याय,विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, श्रीमती मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार,अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित रतलाम जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

Facebook
WhatsApp