
रतलाम/ राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा म.प्र द्वारा रतलाम जिले के लिए शुभम् डागर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा (म.प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया तथा उज्जैन संभाग अध्यक्ष मोहित तोमर की सहमति से राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा (ट्रेड यूनियन) रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर श्री शुभम डागर की नियुक्ति की गई है।
इस नियुक्ति के साथ संगठन ने उम्मीद जताई है कि शुभम डागर सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने शुभम डागर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में रतलाम जिले में संगठन और अधिक सक्रिय होकर कर्मचारियों के अधिकारों के लिए कार्य करेगा।

