अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई ; 57 बल्क लीटर मंदिर, एक आरोपी गिरफ्तार,साथी फरार

रतलाम /जावरा 16 मई/ जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. सिंगनाथ के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में वृत जावरा प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक संतोष मंडलोई को मुखबिर से सूचना मिली कि पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 43 ईजे 0429 से सरसी रोड पर अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने घेराबंदी कर बाइक को रोका। इस दौरान वाहन चालक के पीछे बैठा एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। जबकि चालक को पकड़ लिया गया

पंचों के समक्ष बाइक पर रखे दो काले कट्टों की तलाशी लेने पर 5 पेटी प्लेन मदिरा एवं 1 पेटी बोल्ट बीयर सहित कुल 57 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।जप्त मदिरा की अनुमानित किमत 25, 860 रुपए तथा वाहन की अनुमानित कीमत 80000 रुपए बताई गई है। वाहन चालक रणजीत सिंह पिता रामसिंह निवासी गड़गड़िया, जावरा जिला रतलाम द्वारा कोई वैध पास या परमिट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।आरोपी को जेल भेज दिया गया

कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सावरिया एवं आबकारी आरक्षक प्रहलाद सिंह राठौर का योगदान रहा।

Facebook
WhatsApp