रतलाम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल ; गायत्री सोनी को IA थाने की कमान, विक्रम चौहान को माणकचौक – रविन्द्र दण्डोतिया को बाजना का प्रभार ,एसपी ने बदले 6 थाना प्रभारी

रतलाम/ पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक बड़ा फेरबदल करते हुए जिले के छह थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यस्थल में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को फील्ड में जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने की कमान दी गई है।

किसे कहाँ मिली नई कमान

​निरीक्षक गायत्री सोनी रक्षित केन्द्र रतलाम से अब थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम नियुक्त की गई हैं। ​निरीक्षक प्रकाश गडरिया वर्तमान प्रभारी जिला विशेष शाखा को अब थाना प्रभारी औ.क्षे. जावरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​कार्यवाहक निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया थाना प्रभारी बरखेड़ाकला से बदलकर अब थाना प्रभारी बाजना बनाए गए हैं। ​

कार्यवाहक निरीक्षक पतिराम डाबरे रक्षित केन्द्र रतलाम से अब थाना प्रभारी बरखेड़ाकला पदस्थ किए गए हैं। ​कार्यवाहक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी औ.क्षे. जावरा से हटाकर अब थाना प्रभारी माणकचौक की कमान दी गई है। ​कार्यवाहक निरीक्षक रणजीत सिंगार रक्षित केन्द्र रतलाम से अब प्रभारी जिला विशेष शाखा (DSB) रतलाम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

निरीक्षक गायत्री सोनी को फिर मिली रतलाम आईए थाने की कमान

इस पूरे प्रशासनिक फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम निरीक्षक गायत्री सोनी का है, जिन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण माने जाने वाले रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गायत्री सोनी इससे पहले भी इस थाने की कमान संभाल चुकी हैं और उनके पिछले कार्य अनुभव को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Facebook
WhatsApp