Ratlam/NEET पेपर घोटाले के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन; छात्रों का फूटा गुस्सा – आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज पर जमकर नारेबाजी- फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

​रतलाम /NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को NSUI शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया। शहर के आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि देश के लाखों मेहनती युवाओं का भविष्य आज दांव पर लगा है

परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुतला दहन के माध्यम से छात्रों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्रालय से नैतिकता के आधार पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

NSUI की ​प्रमुख मांगें

​NEET परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच (CBI) या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मेंकराई जाए

​दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

​प्रभावित छात्रों को तुरंत राहत दी जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए

इस मौक़े पर मुख्य रूप से शहर उपाध्यक्ष अर्पित चौधरी,लॉ कॉलेज अध्यक्ष आर्यन सेन,सैय्यद वुसत, महेश मालवीय,चित्रांश जोशी अन्य युवा साथी मौजूद थे..

Facebook
WhatsApp