जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ; बकरा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, इंदौर के चार आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख 62 हजार से अधिक की सामग्री जब्त

रतलाम, 7 मई। रतलाम जिले में बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह के कब्जे से 6 लाख 62 हजार से अधिक की सामग्री जब्त की है, जिसमें कार, हथियार और बकरा शामिल हैं।

जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के नेतृत्व में थाना जावरा शहर पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण

फरियादी शाकीर पिता रजाक पटेल, निवासी महिदपुर गेट जावरा द्वारा 27 अप्रैल 26 को थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 26 अप्रैल 2026 की रात्रि 10:00 बजे से सुबह 06:30 बजे के मध्य अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके घर के पीछे स्थित कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी दो बकरियां, चार बड़े बकरे एवं दो छोटे बकरे सहित कुल 08 बकरा-बकरी चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹80,000/- थी।
उक्त रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम हुई सक्रिय

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा जावरा, भुतेड़ा, नागदा, उन्हेल, उज्जैन एवं इंदौर क्षेत्रों में लगातार दबिश एवं पतारसी की गई। तकनीकी संसाधनों, साइबर सेल की सहायता एवं जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चार बड़े बकरे, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, एक चाकू, दो लोहे की टामियां एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण द्वारा जावरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अन्य चोरी की घटनाएं भी कारित की गई हैं। आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपीगण

अब्दुल दानीश पिता अब्दुल राशीद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सदर बाजार इंदौर

जिशान उर्फ हम्मु पिता साजिद, उम्र 23 वर्ष, निवासी जुना रिशाला इंदौर

अमीरुद्दीन पिता नजीमुद्दीन, उम्र 38 वर्ष, निवासी मल्हारगंज रोड इंदौर

जुनेद पिता गुलरेज, उम्र 19 वर्ष, निवासी सदर बाजार इंदौर

जप्त मश्रुका

चोर गिरोह के कब्जे से सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक MP-13-ZM-9997, चार बड़े बकरे, एक चाकू, दो लोहे की टामियां एवं नगदी ₹2,120/-कुल बरामद मश्रुका की कीमत–लगभग ₹6,62,230/- (छः लाख बासठ हजार दो सौ तीस रुपये)

सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना जावरा शहर पुलिस टीम एवं साइबर सेल शाखा रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
WhatsApp