रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पोरवाल,उपाध्यक्षद्वय एवं संचालक मंडल ने किया कार्यालय का निरीक्षण; अधिकारी,कर्मचारियों से परिचय प्राप्त

स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित उपलब्धता हेतु विशेष निर्देश

रतलाम, 4 मई । रतलाम, 5 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत पदाधिकारी एवं संचालक मंडल ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया

रतलाम विकास प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण के नवागत अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने पूर्वान्ह प्राधिकरण कार्यालय में पधारे

कर्मचारियों से किया परिचय प्राप्त

श्री पोरवाल के साथ उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकाणी, प्रवीण सोनी एवं संचालक मंडल सदस्य गण धीरज व्यास,राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, श्रीमती राखी व्यास एवं श्रीमती किरण महावर भी मौजूद थे सभी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय में स्वच्छता एवं आगंतुकों के लिए पेयजल की समुचित उपलब्धता हेतु विशेष निर्देश दिए । निरीक्षण उपरांत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण ने कार्यालय की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।

Facebook
WhatsApp